![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
धनंजय कुमार पुटूस को बनाया गया रामगढ़ जिला चैयरमेन
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के चेयरमैन बने धनंजय कुमार पुटूस
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
हिन्दुस्तान स्काउट्स एवम गाइड्स झारखंड राज्य मुख्यालय,रांची में प्रदेश भाजपा नेता सह आरबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस जी का स्कार्फ़ पहना कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर राज्य मुख्य आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने धनंजय कुमार को हिन्दुस्तान स्काउट्स एवम गाइड्स रामगढ़ जिला कमेटी के चैयरमेन के रूप में वारंट ऑफ ऑनर देकर मनोनीत किया।
राज्य सचिव श्री राजेश कुमार रंजन ने स्काउटिंग की मैगज़ीन भेंट कर स्काउट की जानकारी दी।
इस मौके पर राज्य संगठन आयुक्त शाहबाज़ जमील, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त हैदर अली, कार्यालय सचिव मनीष सिंह उपस्थित रहे।
चेयरमैन के रूप में मनोनीत होने पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: युवाओ को हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स से जोड़ कर उन्हें राष्ट्र हित मे कार्य करने एवं समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।