Logo
ब्रेकिंग
प्रदूषण के मुद्दे पर आलोक स्टील का घेराव कर रहे चार ग्रामीण गिरफ्तार, दबाव पर पुलिस ने छोड़ दिया । ट्रिपल म'र्डर मामले में रामगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला, आरपीएफ जवान पवन सिंह को फां'सी की सजा । देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों मे प्रसिद्ध दिल्ली दरबार अब आपके शहर रामगढ़ में । फर्स्ट राउंड चुनाव परिणाम :5838 वोट से एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे, रामगढ़ उपचुनाव प्रथम चरण मे... बेहतरीन तकनीकी की बदौलत दुनियाँ में तहलका मचाती Yamaha अब युवतियों को अपनी ओर खींच रहा । रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव मतदान संपन्न, 67.96 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट, 2 मार्च को चुनाव परिणाम रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : डीसी माधवी मिश्रा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : उपायुक्त माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडेय ने किया मतदान भव्य कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ।

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में निकाला गया भव्य झांकी

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में निकाला गया भव्य झांकी

श्री गुरु नानक देव जी के शोभायात्रा का शहर में दर्जनों संगठनों ने किया जोरदार स्वागत
शोभायात्रा में श्री गुरु नानक देव जी की झांकी,पंजाब से आई गतका की टीम और बैंड आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुष महिलाएं हुए शामिल
कल श्री गुरु नानक स्कूल में होगा श्री गुरु नानक जन्म उत्सव पर कार्यक्रम
रामगढ़। सिख धर्म के संस्थापक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 553 वे प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर रामगढ़ शहर में भव्य व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

 

 

जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुष व महिला शामिल हुए। गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार अपराहन 3:00 बजे के लगभग शहर के बिजुलिया से शोभा यात्रा आरंभ हुई।यहां सरदार भूपेंद्र सिंह जॉली के आवास से शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोग लंगर का प्रसाद ग्रहण कर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्री गुरु नानक देव जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा में पंजाब से आए विश्व के नामी निशाने खालसा गतका टीम अमृतसर ने रामगढ़ में शानदार प्रदर्शन किया। टीम में शामिल बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। वही शोभायात्रा में पंज प्यारे के रूप में सरदार कुलबीर सिंह छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह कालरा, सनप्रीत सिंह चंडोक, गुनीत सिंह छावड़ा एवं सरप्रीत सिंह छाबड़ा शामिल थे।

वही गुरु सभा के मुख्य ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह गुरु नानक देव जी महाराज की झांकी में बैठकर पूजा करते चल रहे थे। वही शोभायात्रा में बाहर से आए भजन गायक विक्की छाबड़ा ने शानदार भजन कीर्तन पेश किया। वहीं पंजाब से आई मिलिट्री बैंड जत्था ओम ढोल वाली टीम भी शानदार प्रदर्शन किया। वही शोभायात्रा में घोड़े पर सवार सिख युवक चल रहे थे। शोभायात्रा में एलईडी स्क्रीन पर श्री गुरु नानक देव जी के बारे में जानकारी दी जा रही थी। वही सिख समाज के युवक जोरदार पटाखे और रोशनी ही छोड़ रहे थे। सिख समाज के पुरुष महिलाएं शोभायात्रा में भजन-कीर्तन करते चल रहे थे।शोभा यात्रा शहर के बिजुलिया से आरंभ होकर मेन रोड, लोहार टोला रोड,चट्टी बाजार,झंडा चौक,थाना चौक,मेन रोड होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। श्री गुरु नानक देव जी के शोभायात्रा का शहर के सभी मार्गों पर दर्जनों सामाजिक संस्थाओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। वही मेन रोड में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने श्री गुरु नानक देव जी की झांकी पर फूल माला अर्पित किया।
वही कल 8 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के मौके पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के परिसर में भव्य आयोजन किया गया है। यहां सुबह से धार्मिक अनुष्ठान आरंभ को जाएंगे। जिसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। वही दोपहर बाद एक बजे से ऑडिटोरियम में लंगर का आयोजन किया गया है।यह शाम 4:00 बजे तक चलता रहेगा।
शोभा यात्रा में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार परमदीप सिंह कालरा, मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, इंद्रजीत सिंह कालरा,रमेंद्र सिंह गांधी, हरपाल सिंह अरोरा,मनमोहन सिंह लांबा, गुल्लू आनंद, मीडिया इंचार्ज करमजीत सिंह जग्गी, तेजिंदर सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जग्गी, बलजीत सिंह बेदी, देवेंद्र सिंह अरोरा, इंद्रजीत सिंह कोहली,नरेंद्र पाल, यश छाबड़ा,गुरप्रीत चना,जितेंद्र सिंह पवार, गुरप्रीत सलूजा, राजू जस्सल, सुरेंदर सिंह बेदी, इकबाल सिंह, रघुवीर होरा, हरजीत सिंह छाबड़ा, विंकल कालरा,रंजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह सोनी, हरदीप होरा,रमन कोहली,नवल मल्होत्रा, राजू जस्सल,हरिंदर छाबड़ा, बन्नी ग़ांधी, अमरपाल आनंद, स्नेहा गांधी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, डॉ नरेंद्र सिंह सोनी, टोनी गांधी, रौनक, सुरजीत सिंह छाबड़ा, जसकीरत सिंह भाटिया, वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह कालरा, परमिंदर जस्सल, बंटी चमन, सतपाल होरा, स्कूल के प्राचार्य हरजाप सिंह गांधी, भूपेंद्र सिंह चंडोक,रविंद्र सिंह छाबड़ा, राजू कालरा, दलजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह जस्सल, राजी गांधी, एकम गांधी,रविंद्र सिंह छावड़ा,विकी छाबड़ा,गुरजीत सिंह सलूजा,पलविंदर बल,अजैब सिंह छाबड़ा, पम्मी कालरा, जसमीत कौर सोनी, करमजीत कौर जग्गी, सुम्मी जोली,सीमा कोहली, रंजू अरोरा, इंद्रजीत कौर कोचर, रिक्की लांबा, विक्की लांबा, लवली गांधी, डॉ मनवीर कौर के साथ खालसा फेडरेशन के सभी सदस्य शामिल थे।

nanhe kadam hide