Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ जिले के कराटेकारों को किया गया होटल शिवम इन के सभागार में किया गया सम्मानित

खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 17 स्वर्ण पदक, 11 रजत व 14 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया ।

Ramgarh/News lens:रामगढ़ जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से थाना चौक स्थित होटल शिवम इन के सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें खिलाड़ियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला के कुल 44 कराटे खिलाड़ियों को जोरदार तरीके से सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों ने बीते दिनों रांची खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। इसमे जिले के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 17 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं 11 रजत व 14 कांस्य पदक भी अपनी झोली में डालने में कामयाब हुए। खिलाड़ियोंने राज्य में जिला का मान बढ़ाया तथा राज्य में उवविजेता का खिताब भी हासिल किया।

मौके पर रामगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी विजय मेवाड़, एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा व सचिव शशि पांडेय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही जिला के लिए गौरवांवित करने वाला क्षण बताया। अतिथियों ने सभी कराटेकारों का पीठ थपथपाकर निरंतर बेहतर करने की आशा जताई।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में रवि सोरेन, अंजलि, बबलू नायक, प्रवीण कुमार, आदित्य सिन्हा, आदित्य रॉय, शिवम, नैतिक वत्स, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, कमल नायक, गुनगुन हेमाका, मानसी, प्रांजल भारती, नैन्सी सिंह, पूजा कुमारी, दीपक कुमार, शुभम कुमार, ओजस्वी, प्रजल समेत 44 खिलाड़ी शामिल हैं।