![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रजरप्पा मंदिर के पुजारी रंजीत पंडा का हृदय गति रुकने से निधन, शोक की लहर
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
रामगढ़ : सिद्धपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिक मंदिर के पुजारी रंजीत पंडा(54वर्ष) का सोमवार को सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम को रामगढ़ शहर के पतरातु बस्ती स्थित आवास में उनका दिल का दौरा पड़ गया। स्वजनों ने अफरा–तफरी में उन्हें इलाज के लिए इरबा रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में आज सुबह करीब छह बजे उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को रांची से गोला के हेंसापोडा स्थित पैतृक निवास लाया गया। जहा उनका अंतिम संस्कार हेसापोड़ा स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)