Logo
ब्रेकिंग
Bjp प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन में विधायक सरयू राय के विरुद्ध गोलबंद हूआ झारखंड वैश्य समाज l हजारीबाग लोकसभा इंडिया प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया मां छिनमस्तिका की पूजा अर्चना l गांजा तस्कर के साथ मोटासाइकिल चोर को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वीप" अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन... *हमारा लक्ष्य विकसित भारत और विकसित हज़ारीबाग: जयंत सिन्हा* आखिर कैसे हुई पुलिस हाजत में अनिकेत की मौ' त? नव विवाहित पति पत्नी का कुएं में मिला शव l Royal इंटरप्राइजेज के सौजन्य से Addo ब्रांड के टेक्निकल मास्टर क्लास का रामगढ़ में आयोजन | रामगढ़ में हजारीबाग डीआईजी की पुलिस टीम पर कोयला तस्करों का हमला l ACB के हत्थे चढ़ा SI मनीष कुमार, केस डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगा 15 हजार

दो नाबालिग लड़की के दुष्कर्म मामले में फरार दोनो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दो नाबालिग लड़की के दुष्कर्म मामले में फरार दोनो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दोनो पीड़िता का बुआ और भतीजी का है रिश्ता।

झारखंड के रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना क्षेत्र के हरना गांव में दो नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दोनो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुष्कर्म की शिकार हुई दोनो पीड़िता रविवार की रात को शौच के लिए घर से निकली थी दोनो को अकेला देख और अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवको ने उन दोनों को अगवा कर पास के जंगल मे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया था।

जानकारी के अनुसार दोनों पीड़िता का रिश्ता बुआ और भतीजी का है दोनो उस दिन अपने घर में अकेली थी उनके परिजन घर पर नहीं थे। इस बीच रात में घर से  बाहर निकल कर शौच के लिए जा रही थी, दोनों नाबालिग को अकेला देख  दो युवकों ने उन दोनों को अगवा कर लिया और पास के जंगल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पूरे मामले की जानकारी रामगढ़ जिला के एसपी पीयूष पांडेय को मिलने के बाद बरलंगा पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का का निर्देश दिया गया। एसपी के निर्देश के बाद  बरलांगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी दुष्कर्मी सचिन महतो और जुरैन महतो को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में बरलंगा थाना प्रभारी श्यामनंदन ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चला कर दोनों को गिरफ्तार किया गया और दोनों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया।