Logo
ब्रेकिंग
IT Raid कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर मिले 300 करोड़ पर Ex Mla ने कही बड़ी बात माओवादी समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार l Mla जे.पी पटेल ने कोंग्रेसी सांसद धीरज साहू के मामले में ईडी द्वारा जांच की मांग की l राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें : सुधीर मंगलेश 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता के फ़ाइनल्स आयोजित Gumla नाराज ग्रामीणों ने सड़क का काम कर रहे वाहनों को रोका। Gumla में नौ पड़हा जतरा का हूआ आयोजन। हजारीबाग सड़क दुर्घटना में करीब एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे हुए घायल कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर नोटों की गड्डियां, गिनते-गिनते मशीनें खराब

पल्स पोलियो अभियान का रामगढ़ उपायुक्त ने किया शुभारंभ

पल्स पोलियो अभियान का रामगढ़ उपायुक्त ने किया शुभारंभ

सभी अभिभावक अनिवार्य रूप से अपने 5 वर्षों तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाएं :उपायुक्त

रामगढ़: उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने पल्स पोलियो अभियान सितंबर 2022 का शुभारंभ छत्तरमांडू स्थित सदर अस्पताल परिसर से किया। मौके पर उपायुक्त ने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के उपरांत सभी जिले वासियों से अनिवार्य रूप से अपने 5 वर्ष तक कि आयु तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।
इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ प्रभात कुमार से पल्स पोलियो अभियान 2022 के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत प्रत्येक योग्य बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु तैयार माइक्रो प्लान की जानकारी ली वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया उपायुक्त ने कहा कि किसी कारणवश जो बच्चे बूथ पर पोलियो की खुराक नहीं ले पाते हैं उन्हें 16 एवं 17 सितंबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया।
गौरतलब होकि पल्स पोलियो अभियान 2022 के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत लगभग 172146 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें बृहस्पतिवार को विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी वही 16 एवं 17 सितंबर को घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा।
पल्स पोलियो अभियान 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, डीआरसीएचओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि, अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।