Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

आजादी के 75वें अमृत उत्सव पर दौड़ेगा रामगढ़ जिला, प्रेस क्लब रामगढ़ और सिटीजन फाउंडेशन रांची 15 को आयोजित कर रहा अल्ट्रा मैराथन दौड़।

माउंटेनर और एथलीट मो अकरम रांची से रामगढ़ तक लगाएंगे दौड़

आजादी के 75वें अमृत उत्सव पर दौड़ेगा रामगढ़ जिला
▪️ प्रेस क्लब रामगढ़ और सिटीजन फाउंडेशन रांची 15 को आयोजित कर रहा अल्ट्रा मैराथन दौड़
▪️ माउंटेनर और एथलीट मो अकरम रांची से रामगढ़ तक लगाएंगे दौड़
▪️साइकिल दोस्त के 25 सदस्य 75 किमी साइकिल चलाकर पहुंचेंगे रामगढ़
▪️पटेल चौक से पीसीआर भवन तक दौड़ेंगे रामगढ़ के धावक
रामगढ़
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर रांची से रामगढ़ तक अल्ट्रा मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। जिसमें रांची से रामगढ़ तक माउंटेनर और एथलीट मो अकरम दौड़ लगाएंगे। रांची से रामगढ़ के बीच धावक का जगह जगह स्वागत किया जायेगा। रामगढ़ पहुंचने के बाद टायर मोड़ से प्रेस क्लब रामगढ़ तक की फाइनल दौड़ होगी, जिसमें रामगढ़ के भी करीब 50 धावक उनके साथ कदमताल करते हुए प्रेस क्लब रामगढ़ पहुंचेंगे। प्रेस क्लब रामगढ़ और सिटीजन फाउंडेशन रांची के इस आयोजन को साइकिल दोस्त चार चांद लगाएंगे। आजादी के 75वें दिवस पर ये लोग 75 किमी की साइक्लिंग करके धावक के साथ रामगढ़ पहुंचेंगे।
▪️सीआईआई और इंडिया @75 भी जुड़ा अभियान से
कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और इंडिया @75 भी प्रेस क्लब रामगढ़ और सिटीजन फाउंडेशन रांची के इस महाअभियान से जुट गया है। दोनों संस्थानों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रांची से रामगढ़ पहुंचेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी में प्रेस क्लब रामगढ़ और सिटीजन फाउंडेशन रांची की पूरी टीम पूरे जोश से जुटे हुई हैं। रांची से रामगढ़ के बीच साईनाथ यूनिवर्सिटी, ओरमांझी चौक, नानक ढाबा के पास रांची क्षेत्र में इस अल्ट्रा मैराथन दौड़ का स्वागत किया जायेगा। वहीं रामगढ़ में वत्सल ह्युंडई की ओर से दौड़ में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया जायेगा।
▪️अभी से सजाया जा रहा प्रेस क्लब, 15 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंगा रहेगा परिसर
कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी से पीसीआर परिसर को सजाया संवारा जा रहा। परिसर को रंग बिरंगी रोशनी लाइट से सजाया गया है। आयोजन के दिन पूरे परिसर में तिरंगे के रंग की सजावट होगी।
▪️जिले के गणमान्य लोगों को किया गया आमंत्रित
प्रेस क्लब रामगढ़ की ओर से इस आयोजन को लेकर जिले के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। साथ में अल्ट्रा मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले लोगों को भी अपना पंजीयन पीसीआर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के पास करवाने की अपील की गई है।
▪️कार्यक्रम के लिए सुबह ही पीसीआर सदस्यों से पहुंचने की अपील
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब रामगढ़ के तमाम सदस्यों को 15 अगस्त के दिन सुबह 9 बजे तक पीसीआर भवन पहुंचने की अपील की गई है ताकि आयोजन को सफल बनाने में उनका भी अभूतपूर्व योगदान रहे।
▪️मैराथन के बाद सम्मानित किए जायेंगे धावक और साइकिलिस्ट
रांची से प्रेस क्लब रामगढ़ तक की मैराथन समाप्ति के बाद प्रेस क्लब रामगढ़ परिसर में समारोह का आयोजन होगा जिसमें रांची से रामगढ़ तक की दौड़ लगाने वाले धावक माउंटेनर सह एथलीट मो अकरम के अलावा रांची से आने वाले साइकिलिस्ट के साथ रामगढ़ से दौड़ में शामिल धावकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामगढ़ जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

फोटो : सजाकर तैयार किया जा रहा प्रेस क्लब रामगढ़ का भवन और परिसर