Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ के बसंत मित्तल ने भारी मतों से जीता अध्यक्ष का पद

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न बसंत मित्तल के समर्थकों में खुशी का माहौल

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव कल 31 जुलाई को राज्य के 13 जिलों में संपन्न हुआ था। जिसका परिणाम 1 अगस्त को सामने आया है।रांची में मतगणना संपन्न हो गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार बसंत मित्तल ने अपने प्रतिद्वंदी अशोक भालोतिया को भारी मतों से परास्त किया है।

कल संपन्न हुए चुनाव में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 3586 सदस्यों में से 2424 मतदाताओं ने मतों का प्रयोग किया था। रांची में आज पूर्वाह्न 11 बजे से मतगणना का कार्य आरंभ हुआ। मतगणना का काम अपराहन 3 बजे के लगभग संपन्न हुआ। संपन्न हुए चुनाव में 2424 मत पड़े थे।जिनमें 19 मतों को रिजेक्ट किया गया। वही मतगणना समाप्त होने के बाद चुनाव समिति ने जीत हार की बात बताई। बताया गया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संपन्न हुए चुनाव में 1484 वोट बसंत मित्तल को मिला है।वही अशोक भालोठिया को 983 वोट मिला है। इस प्रकार बसंत मित्तल लगभग 500 मतों से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। चुनाव जीतने के बाद बसंत मित्तल ने कहा कि समाज के लिए मैं पहले भी काम करता था। अब और मन लगाकर काम करूंगा। क्योंकि समाज की जिम्मेवारी मुझको मिल गई है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए उनसे जितना बन पड़ेगा वह बढ़-चढ़कर करेंगे।