![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : सीबीएसई ने दसवीं का परिणाम घोषित किया। इस परिणाम में श्री कृष्ण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय ने इस बार भी इतिहास रचते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दिया। परिणाम की बात करें तो प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 49 रही। अनुष्का वर्मा ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करते हुए 92% अंक प्राप्त की। वहीं प्रेरणा सिंह 89%, राकेश कुमार 87.2%, राजकुमार महतो 87%, मोहित कुमार 86.4%, राहुल कुमार 86.2%, वाटिका साह 85.4%, अवनीश सिंह 85%, शुभम कुमार 84.2%, अर्पित सिन्हा 84% तथा अनेकों छात्र-छात्राओं ने 80% अंक से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विशिष्ट अंको का विषयवार व्याख्या करें तो अंग्रेजी में 25, हिंदी में 35, गणित में 11, विज्ञान में 24 , सामाजिक विज्ञान में 23 तथा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में भी 23 बच्चों ने विशिष्ट अंक प्राप्त किए।
इस परिणाम को देखकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों एवं उनके परिजनों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य महावीर बोंदिया ,शिव कुमार अग्रवाल एवं अन्य सम्मानित सदस्यों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी गणमान्य सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में यूं ही श्री कृष्ण विद्या मंदिर सेवा देता रहेगा तथा इसी तरह बच्चों के भविष्य निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण का भी काम करता रहेगा।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)