अनीता देवी वार्ड नंबर 03 एवं पिंकी शर्मा वार्ड नंबर 04 आजसू पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष चयनित l
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अनुपमा सिंह और संचालन वार्ड नंबर 03 के वार्ड प्रभारी विक्की ठाकुर ने किया
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 और वार्ड नंबर 04 में आजसू पार्टी महिला वार्ड कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अनुपमा सिंह और संचालन वार्ड नंबर 03 के वार्ड प्रभारी विक्की ठाकुर ने किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू पार्टी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीना साह जिला सचिव सिंधु मेहता एवं नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष वार्ड नंबर 06 की मुखिया पुरनी देवी उपस्थित हुई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल सह सचिव असीम साह का महत्वपूर्ण योगदान रहा । वार्ड नंबर 03 महिला मोर्चा अनीता देवी को वार्ड अध्यक्ष और वार्ड नंबर 04 पिंकी शर्मा को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया मौके पर सीधा देवी, नीलम देवी, चिंता देवी, कुंती देवी, लक्ष्मी कुमारी, लीला देवी, रेनू देवी, बॉबी देवी, सीता देवी, मीरा देवी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित हुई।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)