Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता की समय और स्थान तय, जाने कौन होंगे प्रतिभागी

रामगढ़: प्रखण्ड एवं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल (बालक/बालिका)  प्रतियोगिता, 2022-23 के सफल आयोजन हेतु श्री हलधर कुमार सेठी, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ के अध्यक्षता में  दिनांक 12.07.2022 अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आहूत की  गई।

*उक्त प्रतियोगिता सफल आयोजन हेतु निम्न निर्णय लिए गए।

1. उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय एवं गैर सरकारी विद्यालय के के नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक है।

2. सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा।

3. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु बालक-14/17 एवं बालिका-17 वर्ष (आयु की गणना 01 जनवरी 2009 एवं 01 जनवरी 2006) तक होगी।

4. सभी मैच 45-10-45 मिनट का होगा एवं अन्य निर्णय लिया गया।

5. प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप  फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु तिथि एवं स्थान का निर्धारण किया गया जो निम्न है।

**रामगढ़ प्रखंड में  दिनांक 18/07/2022, स्थान- गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़।*

**दुलमी प्रखंड में  दिनांक 16/07/2022, स्थान- राज किशोर सिंह उच्च विद्यालय हरद कण्डेर, दुलमी।**

**चितरपुर प्रखंड में  दिनांक 18/07/2022, स्थान- डी0ए0भी0 स्टेडियम रजरप्पा प्रोजेक्ट।**

**गोला प्रखंड में  दिनांक 18/07/2022, स्थान- राजकीय संपोषित उच्च विद्यालय गोला।**

**माण्डू प्रखंड में  दिनांक 16/07/2022, स्थान- पब्लिक हाई स्कूल, कुजू।**

**पतरातू प्रखंड में  दिनांक 16/07/2022, स्थान- सेंट्रल सौन्दा फुटबॉल मैदान।**

**जिला स्तर पर दिनाँक 21/07/2022 से 23/07/2022 तक, स्थान-रामगढ़ कॉलेज फुटबॉल मैदान, रामगढ़।*

बैठक के दौरान मोहम्मद मुस्तफा आजाद, सचिव फुटबॉल, रामगढ़ जिला, मोहम्मद कमरुद्दीन, भोला नाथ महली डे बोर्डिंग फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र रामगढ़, सोनू करमाली, आशीष कुमार दास, दीपाली सिंह, प्रियंका कुमारी, अजय डीसुलवा, सुनील मुंडा कार्तिक करमाली एवं अन्य उपस्थित हुए।