Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का रामगढ़ में स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का रामगढ़ में स्वागत

झारखंड में मेरे द्वारा शुरू किए गए विकास के कार्य ठप पड़ गए हैं: रघुवर दास

रामगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को रांची से कोडरमा जाने के क्रम में रामगढ़ के पटेल चौक में अपने समर्थकों के आग्रह पर रुके। इस दौरान रघुवर दास के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समर्थकों को कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार पिछड़ों को आरक्षण नहीं देकर बहुत बड़ा अन्याय का काम किया है। अभी राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहा है। आप सभी लोग गांव गांव में घूमकर पिछड़ों से अपील करें कि वे कांग्रेस झामुमो और आरजेडी समर्थक प्रत्याशियों को वोट ना दें । उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है। रघुवर दास ने कहा कि मैं प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर के विकास के लिए कई योजनाओं को लाया था। लेकिन आज वह सभी योजनाएं ठप पड़ गई हैं। रघुवर दास ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर को माता वैष्णो देवी के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस मौके पर नेत्री अर्चना महतो, दामोदर महत्व रघुवर दास से मिलकर भाजपा में शामिल होने की सहमति दी। अर्चना महतो और दामोदर महतो जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। युवा समाजसेवी अमित साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को अंग वस्त्र प्रदान कर और साफा पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर यहां मुख्य रूप से भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, दामोदर महतो,अर्चना महतो, बबली सिंह आदि लोग उपस्थित थे।