Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाजार समिति टैक्स के खिलाफ व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन #रामगढ़

रामगढ़: राज्य सरकार के द्वारा द्वारा लगाए जा रहे हैं बाजार समिति टैक्स के खिलाफ आज दूसरे चरण का आंदोलन का आगाज सुभाष चौक से किया गया. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरीय पदाधिकारी के अगुवाई में और रामगढ़ जिला खाद्यान्न व्यवसाई संघ के नेतृत्व में दूसरे चरण के आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए पोस्टर लगाओ अभियान चलाया गया.
रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं जिला खाद्यान्न व्यवसायियों के नेतृत्व में सुभाष चौक से चट्टी बाजार तक सरकार के काले कानून के खिलाफ सभी खुदरा व्यवसाय संघ को कानून की विसंगतियां बताते हुए पोस्टर लगाने का अभियान को पूरा किया गया. छोटे-छोटे व्यवसायियों एवं आम जनता को इस काले कानून लगने से किस प्रकार से महंगाई को पंख लगेगी आम जनमानस को इसकी पूर्ण जानकारी रामगढ़ जिला खाद्यान्न व्यवसायियों के संघ के द्वारा दी गई.
इस अवसर पर रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानद सचिव भूपेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के दोहन शोषण एवं एक बार फिर राज्य में इंस्पेक्टर राज कायम करना चाहती है. इस अवसर पर रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि यह जो आंदोलन रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सानिध्य में आगे बढ़ा है, इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.
जिला खाद्यान्न व्यवसाई संघ के अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि इस काले कानून को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सात साल पहले निरस्त कर दिया था और यह सरकार दोबारा इस काले कानून को यहां के व्यवसायियों के दोहन शोषण के लिए एक बार फिर लागू करना चाहती है. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस कानून को लागू करने से यहां के किसानों और व्यवसायियों के आर्थिक स्थिति पर कड़ा प्रहार होगा. इस अवसर पर विनय अग्रवाल, मनोज बंसल, प्रदीप कुमार बरेलिया, गोपाल कुमार, अतुल बंसल, काजल दत्ता, संजय कुमार, गोयल, अमर कुमार गुप्ता, विनोद साहू, अनिल अग्रवाल, रौशन अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता समेत अनेकों व्यवसायियों एवं चेंबर के सदस्य मौजूद थे ।