Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लाल बिहारी महतो को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से मिला 25 लाख रुपए के ऋण का स्वीकृति पत्र

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मिल रहे रोजगार के अवसर

रामगढ़: भगवान बिरसा की जयंती एवं राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जिले के सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन कर लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उनकी विभिन्न समस्याओं का भी समाधान ऑन द स्पॉट किया जा रहा है। श्री लाल बिहारी महतो रामगढ़ के गण्डके क्षेत्र के निवासी हैं एवं काफी समय से माल वाहक परिवहन व्यवसाय से जुड़े हुए है। इस क्षेत्र में काफी अनुभव होने के बाद भी राशि के अभाव में वे अपना खुद का कार्य शुरू नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान उन्हें राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने जिला कल्याण कार्यालय में संपर्क किया जहां उन्हें पता चला कि राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने हेतु 18 से 45 वर्ष तक के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के युवाओं को 40% अनुदान के साथ कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके उपरांत उन्होंने योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन दिया। अधिकारियों द्वारा आवेदन तथा दस्तावेजों की जांच का कार्य तीव्र गति से पूरा किया गया और पतरातू प्रखंड के तालाटांड पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान श्री लाल बिहारी महतो को मालवाहक वाहन के क्षेत्र में रोजगार शुरू कर अपनी आय को बढ़ाने के उद्देश्य से 25 लाख रुपए के ऋण का स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया गया।स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के उपरांत लाल बिहारी महतो ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा है कि राज्य सरकार से मदद मिलने के उपरांत अब वे अपना रोजगार शुरु कर अपने सपने साकार कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि जो भी लाभ उन्हें सरकार से मिला है उस के माध्यम से वे अपने क्षेत्र में अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सके एवं जो लोग अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं वे भी योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन देकर लाभ ले सके।