![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
किसान विस्थापित संघर्ष मोर्चा के द्वारा ग्राम हाहे में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमे बतौर मुख्य अतिथि किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो उपस्थित हुए तथा सदर नसीम अंसारी एवम् सेक्रेटरी फैय्याज अहमद के नेतृत्व में कई लोग अन्य दलों को छोड़कर किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा में शामिल हुए। मोर्चा में शामिल होने लोगो का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान में सहयोग करते हैं तथा पार्टी को आगे ले जाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं आने वाले दिनों में बड़कागांव की जल जंगल जमीन की लड़ाई के लिए हमें तैयार रहना होगा।वही सदर नसीम अंसारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक और उसका परिवार पिछले 15 वर्षों से जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है बार बार विधायक के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण सड़क अब तक नहीं बना है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)