Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

ई- श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के निबंधन के संबंध में डीडीसी की अध्यक्षता में हुआ बैठक

रामगढ़: ई- श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के निबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ तथा किसी प्रकार की दुर्घटना के समय 2 लाख रुपए तक कि बीमा राशि का लाभ देने के उद्देश्य से उनका निबंधन ई-श्रम पोर्टल पर कराया जा रहा है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी मजदूरों का निबंधन पोर्टल पर जल्द से जल्द करा लिया जाए। इस दौरान उन्होंने अब तक रामगढ़ जिला में मजदूरों के निबंधन हेतु हुए कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान श्रम अधीक्षक रामगढ़ श्री दिनेश भगत द्वारा उप विकास आयुक्त को जानकारी दी गई कि अब तक रामगढ़ जिला में कुल 42478 असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निबंधन करा लिया गया है जिसमें कृषि क्षेत्र से 24239, निर्माण क्षेत्र से 4119, उत्पादन क्षेत्र से 3590, घरेलू कामगार क्षेत्र से 2468, स्वास्थ्य से 2015, परिवहन क्षेत्र से 1407, लघु उद्योग से 1323, शिक्षा से 659, व्यवसायिक क्षेत्र से 564, विद्युत क्षेत्र से 444 एवं अन्य क्षेत्रों से 350 मजदूरों का निबंधन करा लिया गया है।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड वार समीक्षा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी पंचायतों में रह रहे मजदूरों का निबंधन पोर्टल पर सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उप विकास आयुक्त ने कार्य विभागों के सभी कार्यपालक अभियंताओं को उनके क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों का निबंधन कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने रामगढ़ जिला अंतर्गत अलग-अलग कारखानों में कार्य कर रहे मजदूरों का शत-प्रतिशत निबंधन पोर्टल कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी मजदूरों का निबंधन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रज्ञा केंद्र प्रबंधक को सभी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से निबंधन कार्य में तेजी लाने एवं प्रतिदिन किए गए निबंधनों से संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, परियोजना पदाधिकारी डीएमएफटी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रज्ञा केंद्र संचालकों सहित अन्य उपस्थित थे।