गुनगुन पैलेस Ac मैरेज हॉल का विधायक ममता देवी ने किया उद्घाटन #gola
मां छिन्नमस्तिके के दर्शन के लिए दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की उत्तम व्यवस्था
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
गोला : विजयदशमी के उपलक्ष में गोला क्षेत्र के लोगों की जरूरतों के मद्देनजर व मां छिन्नमस्तिके मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालुओं को ठहरने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि अमित महतो के
द्वारा गोला डाक बंगला परिसर में
आकर्षक आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित गुनगुन पैलेस मैरेज हॉल का निर्माण करवाया गया । विधायक ममता देवी,जिला परिषद सदस्य दुष्यंत पटेल, राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के सुपुत्र विनोद भोक्ता सहित कई विशेष लोगों की मौजूदगी में इस गुनगुन पैलेस का नारियल फोड़कर व संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्धघाटन किया गया। मौके पर मौजूद विधायक ममता देवी ने कहां की क्षेत्र के लोगों की जरूरत को देखते हुए किफायत दर पर तमाम सुविधाओं से युक्त गुनगुन पैलेस मैरिज हॉल का शुभारंभ किया गया है। वही यहां के लोगों के साथ-साथ दूर दराज से मां छिन्नमस्तिके का दर्शन करने आ रहे हैं लोगों को भी ठहरने की यहां उत्तम व्यवस्था है ।
वही संचालक अमित महतो ने
कहा कि गोला क्षेत्र में मैरेज हॉल खुलने से यहां के लोगो को शादी विवाह, बर्थ डे पार्टी, मीटिंग हॉल की बेहतर सुविधा उचित रेट में दिया जाएगा । वही उप मुखिया विजय ओझा ने कहा क्षेत्र को इस प्रकार के हॉल की जरूरत थी जो आज गुनगुन पैलेस मैरिज हॉल खुल जाने से पूरी हुई।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
ये लोग विशेष रुप से हुए मौजूद
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
इस मौके पर गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्तोष कुमार, अंचलाधिकारी अनिल कुमार, दुलमी प्रखण्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य राजु महतो, रामगढ़ जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा, प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो, गोला प्रमुख जलेश्वर महतो, कमलेश कुमार महतो, मुकेश कुमार, अमित गुप्ता, हेमन्त चौधरी, डब्ल्यू , संजय कुमार, राजकुमार, मनोज, राजेंद्र चौधरी, मेनन चौधरी, हाजी अख्तर, दिलीप चौधरी, अशोक महतो, गोविन्द मुंडा अजय गुप्ता, हीरालाल महतो, रामप्रसाद करमाली, भरत महतो सुनील करमाली, मोहन महतो, परभु, परमेश्वर, नन्दकिशोर महतो, मुरली, माणिक, गौरी, तुलसी महतो, सुधीर मंगलेश, अरुण दिवान, छोटन, विकास साहित कई और गणमान्य लोग मौजूद थे