Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

146 दिनों बाद खुला मां छिन्नमस्तिका का द्वार, पहले श्रद्धालु सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया पूजा अर्चना

मंदिर का पट खुलते ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ माता का आरती

रामगढ़ : कोरोना संक्रमण के कारण लगभग चार महीने से भी अधिक समय तक बंद रहने के बाद राज्य सरकार ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्तिथ छिन्नमस्तिका मंदिर समेत झारखंड के सभी मंदिरों का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भक्तों को आस्था और श्रद्धा में कोई कमी नही देखा गया। गुरुवार अहले सुबह 4:00 बजे मंदिर का पट खुलते ही विधि विधान से माता का स्नान कराया गया। उसके बाद स्थानीय पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता का आरती किया। इस बीच पहुंचे पहले श्रद्धालु राज्य के पूर्व मंत्री सह गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को स्थानीय पुजारी असीम पंडा, शुभाशीष पंडा ने विधि-विधान से माता छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना करवाया। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संपूर्ण राज्य के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पूजन के पश्चात उन्होंने नारियल फोड़कर मंदिर के पुजारी असीम पंडा से रक्षासूत्र भी बंधवाया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर का पट खोल दिया गया। पुजारियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भी नियमों का पालन करते देखे गए। गर्भगृह में प्रवेश से पूर्व श्रद्धालुओं को हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग भी कराया जा रहा है। पुजारी भी फेसमास्क और हैडगलब्स पहने हुए नजर आए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा, समाजसेवी चंदर महतो, गोला प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव, राजमोहन, फंटूश, गणेश महतो के अलावे पुजारी असीम पंडा, शुभाशीष पंडा, लोकेश पंडा, गुड्डू पंडा मौजूद थे।

छिन्नमस्तिका मंदिर दूसरी बार चार माह से ज्यादा समय तक बंद रहा आम श्रद्धालुओं के लिए पट

स्थानीय पुजारियों की मानें तो उन्हें अपने जीवन काल में इतना लंबे समय छिन्नमस्तिका मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद नहीं रहा। कोरोना महामारी के कारण लगातार दो बार यह देखने को मिला। कोरोना की पहली बार में लगभग 6 माह और दूसरी बार में 4 माह से अधिक यानी कुल 146 दिन मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा।