![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
आजसू पार्टी दुलमी प्रखंड का सम्मेलन स्थानीय आजसू कार्यालय सिरू में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम महतो ने किया तथा मंच संचालन बिरेन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान आजसू पार्टी दुलमी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सचिव व कार्यकारी अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
View this post on Instagram
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति रामगढ विधानसभा की समाजसेवी सुनीता चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ जिप अध्यक्ष ब्रम्हदेव महतो एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रखण्ड प्रभारी अमृतलाल मुंडा उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में आजसू पार्टी के लोग मौजूद हुए खासकर दुलमी प्रखण्ड के सभी पंचायत के आजसू कार्यकर्ता की विशेष मौजूदगी थी।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
प्रखण्ड सम्मेलन में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से, पंकज कुमार को प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड सचिव सुरेश कु पटेल व कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुरदास महतो को चुना। और उनका माला पहनाकर स्वागत किया।