Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

आजसू पार्टी के प्रखंड कमेटी का किया गया पुनर्गठन, कई कार्यकर्ताओं को दी गई नई जिम्मेदारी

चितरपुर स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में आज केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड प्रभारी के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य जलेश्वर महतो, मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव हाजी रफीक अनवर एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रमेश दांगी उपस्थित हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें दिवाकर नायक को चौथी बार पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newslens (@news_lens)

वहीं दशरथ कुमार महतो को प्रखंड सचिव, भानुप्रकाश महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश मुंडा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं महिला मोर्चा में टुशील देवी को प्रखंड अध्यक्ष व मनोरमा देवी को सचिव, पिछड़ा महासभा मोर्चा में अमृत कुमार को अध्यक्ष व लखन कुमार को सचिव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रयाग मांझी को अध्यक्ष व बढ़न राम करमाली को सचिव, अनुसूचित जाति मोर्चा में विजय रविदास को अध्यक्ष व झलकू रजक को सचिव एवं अल्पसंख्यक मोर्चा में सलीम अंसारी को अध्यक्ष, सनाउल्लाह को सचिव, निसार अहमद को कार्यकारी अध्यक्ष, समीम उल्लाह को उपाध्यक्ष व ताहिर हुसैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

प्रखंड कमेटी के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें संगठन को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। आजसू पार्टी के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि हमें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका पूरी इमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सुराली महतो, अब्दुल हकीम अंसारी, नौशाद अख्तर, देवंती देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, रेणु देवी, गीता देवी, किशोर महतो, विशेश्वर महतो, संतोष महतो, अशोक राम बेदिया, अनुराग भारद्वाज, सुबीन तिवारी, मलेश्वर नायक, रविंद्र कुमार चौधरी, तारा प्रसाद, अनिल चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, पिंटू कुमार, महेंद्र महतो, नसीम अंसारी, तनवीर आलम, विनोद मांझी, राजकुमार गिरी, प्रशांत तिवारी, सुमंत चौधरी, देवेश बादल सहित आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।