जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड में छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया है, जिसके साथ छेड़खानी हुआ उस महिला ने हिम्मत दिखाते हुए युवक का ऐसा पिटाई किया, कि युवक जिंदगी भर याद रखेगा,लड़की ने डंडा से एक दो बार नही कई बार युवक का पीटाई किया, जिससे युवक का हक्का बक्का निकल गया,
लड़के ने जीवन मे ऐसा सोचा नहीं हुआ होगा कि उसका छेड़खानी करना उसे इतने भारी पड़ेगा, महिला की धुनाई ऐसी थी के सब देखते रह गए, हालांकि जब लड़की युवक की पिटाई कर रही थी, तभी उसे देख वहां काफी भीड़ लग गयी और भीड़ ने भी लड़की के साथ छेड़खानी के आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी है, जनकारी के अनुसार युवक एक पैथलॉजी में काम करने वाली लड़की को खून जांच करने के दौरान उसके साथ गलत हरकत करने लगा।
लड़की के अनुसार ये युवक कई दिनों से लड़की के फ़ोन में व्हाट्सएप पर गंदे- गंदे मैसेज भेज रहा था, आज भी लड़की को एकांत देख कर उसके साथ गलत करने का कोशिश किया, जिससे गुसाईं आगबबूला हुई लड़की ने लड़का को जिस तरह से जबाब दिया वो सबके सामने है । इस घटना कि सूचना पाते ही स्पॉट पर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी।