![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ जिले के दुलमी प्रखंड में मनरेगा कूप निर्माण के दौरान मिट्टी धसने दो मजदूरों की हुई मौत, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
दुलमी निवासी खिरोधर महतो अपने मनरेगा कूप की पटाई का काम करवा रहा था, इसी दौरान कूप में मिट्टी धंस गई जिससे चार मजदूर मिट्टी के अंदर दब गए, दो मजदूरों को लोगो की मदद से तो निकाल लिया गया, जबकि अन्य दो मजदूर बरतू महतो और धनेश्वर मुंडा को जबतक निकाला गया तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। कूप निर्माण में करीब 09 मजदूर कार्य कर रहे थे। गम्भीर रूप से घायल नरेश महतो का इलाज सदर अस्पताल रामगढ में चल रहा है। इस हादसे में मृतक के परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है, दुलमी प्रखंड के जीप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो और बीडीओ विजय नाथ मिश्रा ने मृतक मजदूरों के परिवार वालो को तत्काल दाह संस्कार के लिये 10- 10 हज़ार रुपये दिए और परिवार वालो को आश्वासन दिया कि जो मुआवजे का प्रावधान होगा वो दिया जाएगा।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)