![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जी की धर्मपत्नी समाजसेवी सुनीता चौधरी दैनिक अखबार के पत्रकार व्यास शर्मा से मिलने उनके आवास पहुची,
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो और आजसू नेता नीरज मंडल पहुंचे, जिला पार्षद श्री ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि पत्रकार व्यास शर्मा का कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रहा है, जिसकी सूचना पूर्व में समाज सेवी सुनीता चौधरी को रामगढ़ नगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा मिलने के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से उनकी मदद करने को कहा और उनके दिशा निर्देश से आजसू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सदस्य विमल बुधिया के नेतृत्व में श्री व्यास शर्मा से मिलकर उनकी स्थिति से अवगत हुए और उनको आर्थिक मदद पार्टी की ओर से प्रदान किया गया,
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
आज श्रीमती सुनीता चौधरी ने भी आकर श्री व्यास शर्मा जी का हालचाल जाना और उन्होंने श्री व्यास शर्मा जी को आश्वासन दिया इलाज में हम सभी आपके साथ हैं, हम सभी से जितना हो सकेगा, ज्यादा से ज्यादा हम लोग आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे ! मौके पर साथ में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष विमल बुधिया, केंद्रीय सचिव अर्चना महतो, बुद्धिजीवी मंच नगर अध्यक्ष महेंद्र मोदी, संजय बनारसी, धर्मेंद्र साव भोपाली, नीरज मंडल, लालू शर्मा , संजीव रावत, दिनेश शर्मा मौजूद थे !