भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर वरीय अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया
भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़: भगवान बिरसा मुंडा की 121 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित जिला प्रशासन रामगढ़ के अन्य वरीय अधिकारियों ने छतर मांडू स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी जिले वासियों से कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। जिस प्रकार से उन्होंने अपने जीवन काल में कई बड़े-बड़े कार्य किए उनसे हम सभी को प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी श्री विजय कुमार बेक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, अंचल अधिकारी रामगढ़ श्री सुधीर कुमार, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए श्री एफ के गुप्ता, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शशांक शेखर मिश्रा, श्री विद्यार्थी कर्मेंद्र अग्रणी सहित अन्य उपस्थित थे।