Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

Patratuभगवान बिरसा मुंडा की 121वी पुण्यतिथि मनाई गई, उनके बताए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया

पतरातू : पीटीपीएस में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के तत्वधान में वीर बिरसा मुंडा की 121वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र मुंडा एवं संचालन गणेश कुमार ठाकुर ने किया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद झरी मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि, भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो उपस्थित हुए। झरी मुंडा के द्वारा कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा का जो सपना था उसे हम सभी युवा मिलकर साकार करेंगे तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचायेगे वही भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा झारखंड ही नहीं पूरे भारत और विश्व के अग्रणी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने शोषण उत्पीड़न और अन्याय का तत्कालिक विरोध मात्र नहीं किया, बल्कि प्रतिक्रिया वाद से ऊपर उठकर एक गहन राजनीतिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चिंतन दर्शन का सूत्रपात किया।

बिरसा मुंडा जी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही आज पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल कुमार सिंह, रामदास बेदिया, त्रिलोकी कुमार गिरी, दीपक उरांव, विजेंद्र मुंडा, रणधीर कपूर,अनुज कुमार,दीपक मुंडा, सुनील मुंडा,जानकी मुंडा, छोटू मुंडा, अनुराग मींज, राजेश टोपनो,अमर इंदवार, विकास मुंडा, सागर मुंडा इत्यादि लोग उपस्थित थे।