Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किक बॉक्सिंग खिलाड़ियो को सम्मानित कर एकता मंच ने उनका हौसला अफजाई किया

Ramgarh/News lens:शहर के बाजार का स्थित होटल सम्राट के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस आयोजन में टाइगर फाइटर क्लब के जिला भर के युवक-युवतियों ने फाइटिंग के अपने-अपने कला का बेहतर प्रदर्शन किए. इस दौरान छोटी-छोटी बच्चियों ने दर्शाया की आपात स्थिति में आत्मरक्षा कैसे किया जा सकता है ।

सम्मान समारोह का आयोजन एकता मंच के बैनर तले किया गया . अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह और संचालन सूरज जयसवाल ने किया । बतौर मुख्य अतिथि एकता मंच के केंद्रीय संयोजक आजाद सिंह सह संयोजक तुलसी प्रसाद कुशवाहा उपस्थित थे .उन्हों ने उभरते हुए बॉक्सर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । मंच की ओर से उन्हें माला पहना कर, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियो को सम्मानित किया .

हौसलाआफजाई वाले कार्यक्रम में मंच की ओर से किक बॉक्सर खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने ,उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिया गया ।
खिलाड़ियो ने इस सम्मान समारोह के आयोजनकर्ताओं दिल से आभार व्यक्त करते हुए सरकार से किक बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की अपील की ।

मौके पर किकबॉक्सर काजल सिंह रोशनी कुमारी श्वेता कुमारी संध्या कुमारी अंकिता गुप्ता नितिन सिंह कुमार गौरव सुमित साहू, अमित साव, उज्जवल उरांव, अनमोल कश्यप, जिला के कोच राजेश राय, मनीष नायक, रांची के पवन कुमार को सम्मानित किया गया. जिसके लिए जिला किक बॉक्सिंग क्लब के सचिव दीपक सिंह टाइगर ने झारखंड एकता मंच का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में झारखंड एकता मंच के प्रधान महासचिव संजीव सिंह, सूचना मंत्री सतीश गुप्ता, राजू राठौर ,श्रमिक संघ के अध्यक्ष जमुना प्रसाद महतो, छलदेव महतो, जितेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, अनिल करमाली, तिलेश्वर महतो और रामगढ़ जिला किक बॉक्सिंग क्लब के सचिव दीपक सिंह टाइगर मुख्य रूप से मौजूद थे .