![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़। झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार झारखंड में हो रहे किसान अत्याचार एवं राज्य सरकार के उदासीन रवैया किसानों के प्रति अपनाया जा रहा है। उसके विरोध में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद प्रतिनिधि रणजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू भाजपा जिला महामंत्री छोटन सिंह एवं भाजपा नगर मंत्री अजीत गुप्ता अपने अपने आवास पर धरना पर बैठे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी है उसका भी भुगतान कई महीना बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण राज्य के किसान भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की है।
हम भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने आवास से धरने के माध्यम से यह मांग करते हैं कि राज्य के किसानों को अविलंब भुगतान किया जाए नहीं तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। हेमंत सोरेन हाय हाय हेमंत तेरी मनमानी नहीं चलेगी। किसानों को अविलंब भुगतान करना होगा करना होगा।