Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ने की रामगढ़ जिला समिति की घोषणा

साहित्य सिंह जिला प्रभारी एवं अजीत सिंह जिला संयोजक मनोनीत

रामगढ़ : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) कि झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रधान कार्यालय, रामगढ़ में संपन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो जी ने किया। इस बैठक में संगठन हित हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

आज के इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने रामगढ़ जिला के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिसमें जिला प्रभारी साहित्य सिंह, जिला संयोजक अजीत सिंह, सह संयोजक अभिषेक कुमार, रामगढ़ नगर संयोजक भोला यादव,सह संयोजक उज्जवल सिंह, पतरातू प्रखंड संयोजक राजू प्रसाद, सह संयोजक शिव कुमार, गोला प्रखंड संयोजक सुमित महतो, सह संयोजक संतोष करमली, चितरपुर प्रखंड संयोजक संतोष राम, सह संयोजक नंद किशोर राम, मान्डू प्रखंड संयोजक सुरेश कारमली को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया एवं कहा कि हमलोगों को पार्टी ने जो जिम्मेवारी दिया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। हमलोग पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे ताकि पार्टी का झंडा झारखंड में बुलंदी से लहरा सके। प्रदेश अध्यक्ष डब्ल्यू महतो ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार करने के लिए हमारी पार्टी एवं हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले पूर्णता प्रयासरत है।

पार्टी का एक ही लक्ष्य है दलित शोषित एवं वंचित वर्ग का प्रतिनिधित्व करना एवं उनके हक की लड़ाई को पुरी मजबूती से लड़ना। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का जनाधार झारखंड में लगातार बढ़ रहा है एवं पार्टी के प्रति लोगों का अदम्य उत्साह दिखाई दे रहा है जो कि पार्टी के लिए शुभ संकेत है एवं आने वाले दिनों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया झारखंड के लिए एक नई राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगी ।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता साहित्य सिंह, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं प्रदेश संगठन सचिव बिपिन गिरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर नए सदस्य के रूप में विभिन्न प्रखंड से दर्जनों लोगों ने सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में निम्नलिखित लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। गुमला जिला से प्रियंका कुमारी ,बोकारो जिला से हलधर महतो, रामगढ़ से विकाश कुमार,दसरथ कुमार, नितिन शर्मा,अविनाष सिंह,पवन सिंह, गोलू कुमार , कृष्णा चौधरी ,जीवन कुमार, राजदीप रंजन आदि।