![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़: कोरोना के मद्देनजर उपायुक्त श्री संदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों द्वारा व्यापक रूप से मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया एवं सभी को अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया।*
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
*इस दौरान बिना मास्क के वाहन चलाने वाले सभी लोगों को बिना मास्क लगाए वाहन ना चलाने एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ना जाने के संबंध में कड़ी चेतावनी दी गई। इसके साथ ही सभी को कोरोना से बचने के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)