Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

BJP का 41वां स्थापना दिवस आज जमशेदपुर, साकची के बंगाल क्लब के सभागार में मनाया गया

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस आज जमशेदपुर, साकची के बंगाल क्लब के सभागार में मनाया गया. यहां एक बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई थीं, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी भी मौजूद रहे. इस कड़ी में जमशेदपुर महानगर के सारे पूर्व जिला अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगो के हित के लिये काम करती है एवं तरह- तरह के योजनाओ से लोगो तक मदद पहुंचती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए अपने सारे कार्यकर्ताओं को भी तारीफ की.