रामगढ़ के होटल कृष्णा पैलेस में एक व्यक्ति की हत्या,
अपराधियों ने गला रेत कर देर रात की8ईII होगी हत्या
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़। जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ बोकारो मार्ग पर समर नाले के निकट होटल कृष्णा पैलेस में देर रात एक व्यक्ति की गला रेत कर और पत्थर से मारकर हत्या की गई है। रामगढ़ थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार एवं शनिवार देर रात की मालूम होती है। यह हत्या होटल में रात 12 बजे से पहले सुबह 4 बजे के बीच हुई मालूम होती है। रामगढ़ थाना पुलिस को पूर्वाहन 10 बजे के लगभग हत्या की सूचना दी गई। पुलिस होटल कृष्णा पैलेस में पहुंचकर मृतक के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
रामगढ़ थाना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम एवं पता नहीं चला है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मृतक के बारे में काफी पूछताछ किया है। लेकिन नाम पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार मृतक के गले को रेतकर और चेहरे पर पत्थर से मार की निशान है। वही होटल मालिक की माने तो रात को होटल में कोई नहीं रहता है। यह हत्या 12 बजे रात के बाद हुई होगी। पुलिस हत्या की मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। होटल में एक व्यक्ति की हत्या के बाद यह बात फैल गई। रामगढ़ थाना पुलिस एक 11:30 बजे के लगभग होटल में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।