Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विक्टोरिया अस्पताल में वाटर कूलर भेंट किया

जबलपुर। जायंट्स ग्रुप, जबलपुर ने विक्टोरिया अस्पताल, जबलपुर में वाटर कूलर भेंट किया। मरीजों व उनके परिजनों को शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मंशा से यह कदम उठाया। यही नहीं ग्रुप के सहयोग से 22 लाेगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया। इस दैरान मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना मौजूद रहे। उन्हाेंने ग्रुप के कार्यों की सराहना की। ग्रुप के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने कोरोना काल में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। राजेश गुप्ता, अरविंद पटेल, हरदीप सिंह, रमा अग्रवाल सहित अन्य का सहयोग रहा। संचालन मुर्गेश पिल्ले ने किया।

रंग पंचमी पर कोविड गाइडलाइन के पालन का लिया संकल्प : अनुसूचित जाति संभागीय डोम-डुमार समाज संभाग, जबलपुर के तत्वावधान में रंग पंचमी के अवसर पर कोविड 19 गाइडलाइन के पालन का संकल्प लिया गया। इस दौरान मोहन कलासिया, अजय मलिक, पुरुषोत्तम पटेल, शरद बडगैया, श्याम नारायण बिरहा सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग पंचमी की बधाई दी। साथ ही मास्क बांटे। संस्था के संरक्षण राम बडगैया ने समाज में जागृति फैलाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व भी समाज में यह संगठन अपनी अलग छाप छोड़ता आया है। नए सिरे से फैल रहे कोविड को देखते हुए विशेष गंभीरता बरती जा रही है।

हम नहीं हारेंगे, कोरोना को हराएंगे : बाल्मीकि समाज, जबलपुर के अध्यक्ष रूपकिशोर चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को सदर में पुलिस सायरन बजेगा, मास्क चढ़ेगा, कोरोना भागेगा, शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी, जैसा संदेश प्रचारित किया गया। इस दौरान बिना मास्क निकले लोगों को मास्क पहनाए गए। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने प्रेरित किया गया। इससे पूर्व भी समाज ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को जागरुक किया था। मजदूर, रिक्शे वालों, ठेले वालों, बेसहारा और जरूरतमंद लाेेगों तक खाना पहुंचाया था। सैनिटाइजर भी मुहैया कराया था। कार्यक्रम के दौरान सीएसपी कैंट भावना मरावी, टीआइ विजय तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। ताली बजाकर उनका सम्मान किया गया। राजेंद्र गुहेरा, राजेंद्र पथरौल, बलराम, धरमदास, रामस्वरूप, कुलदीप, रवि बोहित, जगन्नाथ करोसिया, संजय पोरिया सहित अन्य का सहयोग रहा।