Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को, शहर में बनाए 67 केंद्र

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी 2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को होगी। इस परीक्षा से तय 235 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शहर में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जहां 25 हजार विद्यार्थी प्रारंभिक परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले आयोग छह से दस अप्रैल के बीच वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड करेगा। परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 के सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। मास्क, सैनिटाइजेशन और दो गज की दूरी अनिवार्य रहेगी। स्क्रीनिंग के दौरान जिसका तापमान सामान्य से अधिक पाया जाएगा, उसे अलग कमरे में बैठकर प्रारंभिक परीक्षा देना होगी।

एडमिशन फेयर से चुना लाड़ले के लिए स्कूलः सनवैली के पास स्थित नवनिर्मित प्रगति विद्यापीठ कैंपस में शनिवार से दो दिवसीय एडमिशन फेयर शुरू हुआ। इसमें कई परिवार पहुंचे। जिन्होंने स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर और वहां की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जाना। स्कूली शिक्षकों ने अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया। बच्चों के लिए आर्ट अटैक, ट्रेजर हंट, फ्रिज डांस और स्पिन अ व्हील गतितिविधियों का संचालन किया गया। कई अभिभावकों ने कैंपस से बाहर निकलते समय अपने लाड़ले या लाड़ली के लिए एडमिशन प्रक्रिया पूरी की।

कार्यशाला में हुई दिव्यांगों को मिलने वालीं सुविधाओं पर चर्चाः भारतीय पुनर्वास परिषद एवं संस्था सिद्धेश्वर महाराज विकलांग कल्याण शिक्षा व समाज कल्याण समिति ने दिव्यांगजन कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें ओलंपिक भारत के स्टेट खेल निदेशक एतिसमुद्दीन, प्रदेश सचिव राजेंद्र पाराशर, जिला शिक्षा केंद्र की एपीसी आइईडी कृष्णा अग्रवाल, संभाग सचिव रामधुन सिंह राठौर, जिला ग्वालियर के सचिव डा. मानवेंद्र सिंह और समाजसेवी राकेश पचौरी विशेषरूप से मौजूद थे। सभी विशेषज्ञों ने कार्यक्रम में दिव्यांगों के उत्थान के लिए संचालित की जा रहीं योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।