Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाया और पलट गई बस

जबलपुर। गांधीग्राम बुढागर से 35 मजदूरों को लेकर रेलवे के कछपुरा मालगोदाम जा रही बस एमपी 20 पीए 0807 रविवार सुबह साढ़े 9 बजे खजरी खिरिया बायपास में पलट गई। हादसे के कारण बस में सवार 19 मजदूर घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की वजह बस के सामने अचानक पहुँची मोटरसाइकिल बताई जा रही है, जिस पर सवार युवक को बचाने के चक्कर मे चालक ने बस का इमरजेंसी ब्रेक दबा दिया था। ब्रेक लगते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार मजदूरों की चीख पुकार सुनकर राह चलते लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुँचे और घायलों को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा। विक्टोरिया में कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। विदित हो कि शुक्रवार रात तिलवारा क्षेत्र में हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। 48 घंटे के भीतर दूसरा सड़क हादसा सामने आया।

वाहनों की लगी कतार, क्रेन की सहायता ली: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस हादसे के बाद खजरी खिरिया बायपास में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क पर पलटी बस को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन की सहायता ली। बस हटने तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। जिन्हें सड़क की दूसरी पटरी से एक-एक कर निकाला गया। दुर्घटनाग्रस्त बस हटाए जाने के बाद आवागमन बहाल हो पाया।

ये हुए घायल: बुढ़ागर निवासी राममनोहर साहू (62), रामुर निवासी आनंद केवट (23), दिलीप पटेल (37), गांधीग्राम बुढ़ागर निवासी दिलीप कोल (29), रामपुर निवासी जय किशोर (29), सुखलाल (38), सुरेंद्र कोल (21), लक्ष्मण कोल (19), छोटेलाल कोल (50), राज केवट (20), विनोद केवट (28), विजय कोल (23), गोलू कोल (20), विनय केवट (30), सोमनाथ कोल (32), नोखेलाल केवट (53), शीतल प्रसाद केवट (60) आदि घायल हुए। बस बुढागर निवासी अरविंद तिवारी की बताई जा रही है। माढ़ोताल पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।