Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह के सरेंडर का वीडियो वायरल, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

दमोह। पथरिया विधानसभा की बसपा सीट से विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को भिंड में सुबह 5 बजे सरेंडर करने की बात कह रहा है। इस बीच ग्वालियर एसटीएफ चीफ विपिन माहेश्वरी ने स्थानीय पुलिस की मदद से गोविंद सिंह को भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। उधर विधायक रामबाई ने भी एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनके पति ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। ज्ञात हो कि करीब 2 माह पहले हटा न्यायालय ने विधायक पति का नाम फिर से एफआइआर में शामिल कर उसे आरोपित माना था और उसके बाद से ही आरोपित गोविंद सिंह फरार चल रहा था। आरोपित पर हटा निवासी देवेंद्र चौरसिया के हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। आरोपित की तलाश के बावजूद भी उसकी गिरफ्तारी न होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, वहीं सुप्रीम कोर्ट भी लगातार प्रदेश के डीजीपी और सरकार को दो बार फटकार लगा चुकी है।

पत्नी के कहने पर कर रहा हूं सरेंडर मैं निर्दोष हूं

आरोपित गोविंद सिंह द्वारा जारी वीडियो में उसके द्वारा कहा जा रहा है कि उसकी पत्नी विधायक रामबाई ने मीडिया के माध्यम से उसे सरेंडर करने की अपील की थी इसलिए वह भिंड जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में सरेंडर करने जा रहा है। वीडियो में उसने यह भी बताया है कि वह वीडियो कितने बजे बनाया गया है उसने बताया कि 27 मार्च की सुबह 5 बजे उसने यह वीडियो बनाया है और उसके बाद वह सरेंडर करने के लिए रवाना हो रहा है। इस वीडियो में उसने खुद को निर्दोष भी बताया है और उसका कहना है कि वह पूरी तरह निर्दोष है और यदि वह दोषी साबित होता है तो उसे चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए। इसके बाद उसका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ एक वाहन में मौजूद है और उसने फिर यह कहा है कि वह वर्तमान में भिंड बस स्टैंड पर पहुंच गया है और थाने में खुद को सरेंडर करने जा रहा है।