Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अचानक संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री

खंडवा। संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार रात 11 बजे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। उन्होंने रात में ही परियोजना की प्रथम चरण की इकाई एक और दो के कंट्रोल रूम पहुच कर विद्युत उत्पादन की जानकारी ली। इसके बाद कर्मचारियों व मजदूरों से चर्चा कर समस्याएं जानी। रात्रि विश्राम पश्चात शनिवार सुबह उन्होंने मजदूर यूनियनों से चर्चा के साथ अपने निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद दूसरे चरण की इकाई 3 और 4 का भी उन्होंने जायजा लिया। विदित हो कि सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में 1320 मेगावाट क्षमता की तीन और चार नंबर सुपरक्रिटिकल इकाई करीब 8 माह से बंद पड़ी हुई है। इसमें चार नंबर यूनिट का सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है। इसे शनिवार को लाइटअप किया जाएगा ।सफल रहने पर इस इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक भी दौरे से अनभिज्ञ

ऊर्जा मंत्री तोमर रात में बगैर किसी पूर्व सूचना के अचानक ताप विद्युत परियोजना पहुंचने को लेकर कई चर्चाएं हैं ।बताया जाता है कि उनकी पार्टी के मांधाता विधायक नारायण पटेल को भी मंत्री क्षेत्र में आने की सूचना नहीं थी । मंत्री शनिवार को कब तक रुकेंगे इसे लेकर भी कोई कार्यक्रम तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि ऊर्जा मंत्री द्वारा इसके पूर्व भी अन्य ताप विद्युत परियोजनाओं का निरीक्षण आकस्मिक रूप से ही किया गया है ।मंत्री के आने का कोई शासकीय कार्यक्रम भी प्रशासन की ओर से जारी नहीं हुआ है।