Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

होली के बाजार पर दिख रहा कोरोना का असर, दुकानें सजी पर ग्राहक कम

जबलपुर। रंग-गुलाल, तरह-तरह की आकर्षक पिचकारी के साथ ही कई प्रकार के मुखौटे। होली आने वाली है इसकी सूचना बाजार की रौनक को देखते ही मिल जाती है। हर बार की तरह इस बार भी बाजार तो सजा है मुखौटे, रंग-गुलाल भी हैं लेकिन खरीदारों की संख्या बहुत कम दिख रही है। बाजार में लोग पहुंच तो रहे हैं लेकिन जैसी रौनक होना चाहिए वैसी नहीं है। पहले से ही लॉकडाउन की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरे माहौल को देखकर उतरे हुए नजर आ रहे हैं।

ग्राहकों की कमी से व्यापारी मायूस: व्यापारियों का कहना है कि इस पूरा साल यही हाल दिख रहा है। जो बहुत ही जरूरी सामान हैं लोग बस उन्हें ही ले रहे हैं। ग्राहकी अपेक्षाकृत बहुत कम है।त्योहारों से थोड़ी उम्मीद रहती है लेकिन इस बार तो त्योहार आने के पहले ही फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने की खबर आ गई। जिसने सारे उत्साह पर पानी फेर दिया। कुंदन राठौर ने बताया कि होली पर इस बार क्या ट्रेंड रहेगा। नई पिचकारियों का क्या क्रेज है, कौन सा माल मंगवाना है यह सारी तैयारियां महीने भर पहले से शुरू हो जाती हैं। सोचा था कि स्थिातियां सुधरी तो होली पर थोड़ी कमाई हो जाएगी। लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण की खबर ने हम व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। अधिकांश लोग रविवार को ही बाजार आते हैं। रविवार को लॉकडाउन करने से बाजार के माहौल पर बहुत असर पड़ा है। रात में भी जल्दी दुकाने बंद करना पड़ती हैं।

मिठाइयाें की दुकानें भी फीकी: सिर्फ रंग-गुलाल ही नहीं मिठाइयाें की दुकानों के भी हाल अच्छे नहीं हैं। मिठाई व्यापारी चंदन असरानी ने बताया कि लोगों ने सोच लिया है कि घर पर ही मिठाई वगैरह बनाना है। बाजार से नहीं लेना है। कुछ ही लोग हैं जो बाजार से मिठाई-नमकीन ले रहे हैं।