Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शहीद बादलसिंह को अंतिम विदाई देने नागदा में उमड़े लोग

नागदा। सियाचीन के समीप देश की सेवा करते हुए शहीद हुए शहर के वीर सपूत बादलसिंह चंदेल की पार्थिव देह शनिवार सुबह नागदा लाई गई। अपने नगर के वीर को अंतिम विदाई देने यहां भीड़ उमड़ पड़ी। करीब एक घंटा दर्शन के बाद शहर के मुख्य मार्गों से अंतिम यात्रा निकाली गई। मुक्तिधाम पर गार्ड आफ आनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

सियाचीन के समीप 27 हजार 500 फीट ऊंचाई पर देश की सेवा करते हुए बादलसिंह चंदेल बुधवार की रात को शहीद हो गए थे। सूचना मिलने के बाद उनके परिवार सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के पिता ने नम आंखों से कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। रामसहाय मार्ग स्थित निवास पर एक घंटे अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा नपा, पुराने बस स्टैंड, शासकीय अस्पताल चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, थाने चौराहे से चंबल मार्ग होते हुए मुक्तिधाम की ओर निकली। यहां आर्मी व पुलिस जवानों द्वारा गार्ड आफ आनर देने के बाद मुखाग्नि दी जाएगी।