Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आर्थिक नीतियों के विरोध में बंद रहा चितरपुर के सभी बैंक

Ramgarh/News lens:सार्वजनिक बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को बैंकों में तालाबंदी कर बैनर-पोस्टर लेकर दो दिन की हड़ताल पर चले गये। झारखण्ड के बैंक कर्मचारी बैंकों के नौ यूनियनों का शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा शुरू की गयी दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हो गये हैं।

हड़ताल का असर रजरप्पा कोयलांचल सहित चितरपुर में भी देखने को मिला। रजरप्पा व चितरपुर के सभी बैंक बन्द पाए गए। हालांकि, निजी, सहकारी और ग्रामीण बैंक खुले रहे। बैंक बन्द रहने से ग्राहकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। वही सरकारी राजस्व का भी नुकसान हुआ है। बताते चले कि इसी माह आठ जनवरी को भी बैंकों में हड़ताल थी। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में आठ जनवरी को भारत बंद का ऐलान किया था। वहीं, बैंक यूनियनों ने कहा है कि अगर तय समय में हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो आगामी एक अप्रैल से सभी बैंक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।