Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाणगंगा के दोहरे हत्याकांड में गुंडे मोगली सहित तीन की तलाश

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित कालिंदी गोल्ड सिटी के समीप अर्पित खटे और गौरव मिश्रा की हत्या में पुलिस गुंडे मोगली, मंगेश और भूरा की तलाश में जुटी है। संभवत: रंजीश के कारण ही दोनों की हत्या हुई है। आरोपित मोबाइल बंद कर बार बार लोकेशन बदल रहे हैं।
बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक लवकुश विहार कॉलोनी निवासी अर्पित पुत्र गोपाल खटे और गौरव पुत्र राधाकिशन मिश्रा निवासी गौरी नगर की बुधवार रात लाश मिली थी। देर रात दोनों के साथियों से बात की तो बताया गुंडे मोबाइल से कुछ समय पहले विवाद हुआ था। हालांकि गौरव व अर्पित भी आपराधिक प्रवृति के है। जब पुलिस मोगली की तलाश में गई तो वह साथियों के साथ फरार मिला। इससे उस पर शक गहरा गया।
दौड़ा-दौड़ा कर मारा

पुलिस कालिंदी गोल्ड सिटी से राकेश नामक युवक को लेकर आई तो उसने बताया अर्पित खाना लेने गया था। उसने यह बताया कि वह गौरव के साथ गया था। इससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों की हत्या एक साथ ही हुई है। जिस जगह हत्या हुई वहां खून ही खून पड़ा है।
दोनों के शव भी दूर-दूर पड़े हुए है। जिस तरह से चाकू मारे इससे लग रहा है कि आरोपितों ने बेरहमी से हमला किया है।
सूचना मिलते ही एसपी (पूर्वी) आशुतोष बागरी सहित एएसपी शशिकांत कनकने, सीएसपी निहित उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही मोगली का नाम सामने आया पुलिस ने छापा मारा। हीरा नगर थाना और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। टीआई राजेंद्र सोनी के मुताबिक अभी आरोपित फरार है।