Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शक्कर की चासनी से बना रहे थे शहद, हनुमानताल में मिली फैक्ट्री

जबलपुर। नकली सामान बनाकर संस्कारधानी का नाम बदनाम कर रहे मिलावटखोरों की एक और करतूत बुधवार को उजागर हुई। इस बार नकली शहद बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ हनुमानताल पुलिस ने किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिंधी कैंप चौधरी मोहल्ला में ताराचंद अहिरवार के घर दबिश दी जहां नकली शहद की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने शहद में मिलाई जाने वाली करीब 100 लीटर चासनी नष्ट कराई। नकली शहद बनाने में उपयोगी हजारों रुपये की कीमती मशीनें जब्त की गई।

बाजार में कई साल से बेच रहा : सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच मुखबिर से पता चला कि ताराचंद अपने घर में नकली शहद बनाकर बाजार में बेचता है, जिससे मानव जीवन को खतरा हो सकता है। पुलिस टीम के साथ ताराचंद के घर दबिश दी गई जहां नकली शहद बनाने की फैक्ट्री आबाद मिली। घर के एक कमरे में शक्कर की चासनी बनाई जा रही थी जिसका उपयोग नकली शहद बनाने में किया जा रहा था। श्री ओंकार हनी नाम के रैपर एवं लेबल लगी हुई 15, 30, 50, 100, 500 एमएल की लगभग 1500 शीशियां जिसमें लगभग 25 लीटर नकली शहद भरी हुई थी, रखी हुई मिली। पूछताछ पर ताराचंद अहिरवार ने बताया कि शीरा बनाकर सौंफ एवं दालचीनी का पाउडर मिलाकर श्री ओंकार हनी नाम से नकली शहद बनाकर वह बाजार में कई साल से बेच रहा है। उसके कब्जे से पैकिंग मशीन समेत तमाम सामग्री जब्त की गई। ताराचंद के विरुद्ध धारा 420, 272, 273 एवं खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है।