Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

परीक्षा को लेकर फिर बढ़ा बच्चों में तनाव

जबलपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में एक बार फिर परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। बढ़ते कोरोना को लेकर एक बार फिर अभिभावक व विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। ऑनलाइन कक्षाओं के चलते बच्चों की लिखने की और तीन घंटे तक परीक्षा देने की आदत छूट गई थी, जिस तरह से बच्चे परीक्षा के लिए मानसिक रूप से स्वयं को तैयार कर रहे थे, लेकिन अब फिर उन्हें इस बात की चिंता हो रही है कि बढ़ते कोरोना के दौरान वे परीक्षा कैसे देंगे। परीक्षा में होने वाली देरी से वैसे भी सत्र लेट हो रहे हैं और कोरोना यदि इसी तरह से बढ़ता रहा तो उनकी परीक्षा और परिणाम दोनों पर ही खास असर पड़ेगा।

स्कूल के शिक्षकों के पास आ रहे बच्चों व अभिभावकों के फोन : कोरोना को लेकर एक बार फिर से पहले की तरह ही माहौल बनता नजर आ रहा है। 31 मार्च तक स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जिसे लेकर बच्चों में फिर से भ्रम की स्थितियां बन रही हैं। स्कूलों में बच्चों व अभिभावकों के फोन आ रहे हैं। हेल्प लाइन नंबर पर फोन करके सबसे ज्यादा यही सवाल पूछे जा रहे हैं कि परीक्षा को लेकर कोई बदलाव तो नहीं होंगे। निजी स्कूल के प्राचार्य फादर सिबी जोसफ ने बताया कि बच्चों में तनाव बढ़ रहा है, स्थितियां सामान्य होने के बाद फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अभी स्कूल कुछ दिन के लिए बंद हुए हैं, लेकिन कहीं फिर से स्कूलों को लेकर कोई बड़ा फैसला न आ जाए। परीक्षा को लेकर किसी तरह के कोई बदलाव न हो। इन सवालों को लेकर ज्यादा पूछताछ हो रही है।