Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बड़वानी में बोले सीएम शिवराज, ये जिला महाराष्ट्र से लगा है, सभी संभलकर रहें

बड़वानी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर को हेलीकाप्टर से बड़वानी पहुंचे। डीआरपी लाइन स्थित हेलीपेड से वे सीधे खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के निवास पर पहुंचे। ज्ञात हो कि गजेंद्र पटेल की माता जी सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल का गत 17 मार्च को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने सांसद पटेल के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाकडाउन नहीं लगेगा, लेकिन बाकी प्रतिबंध जो जरूरी है वो सभी लगाए जाएंगे।

एक ही संदेश, सावधानी से रहे

सांसद निवास पर परिजनों को सांत्वना देने के बाद मुख्यमंत्री ने जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी से मेरा एक ही संदेश है कि बड़वानी जिला महाराष्ट्र से लगा हुआ है और इस समय महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। ऐसी स्थिति में बड़वानी जिलेवासियों को बहुत संभल कर रहना होगा। कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे खुद भी सुरक्षित रहे और उनकी जिम्मेदारी है कि वह अन्य लोगों को भी जागरूक करें। मास्क अनिवार्य रूप से पहने, निर्धारित दूरी का पालन करें व किसी भी सामूहिक कार्यक्रम में बहुत आवश्यक ना हो तो जाने से बचें।