Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का होता है विकास: रमेश

Ramgarh/News lens:सरस्वती पूजा के अवसर पर बड़कीपोना स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार दांगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि श्री दांगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का विकास होता है। संगीत जहां तनाव को दूर करने का सबसे सुंदर माध्यम है वहीं बच्चे इस माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी काफी फायदेमंद होता है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक तीर्थनाथ उर्फ लालू महतो, प्राचार्य अमृत कुमार, सखीचन्द राम दांगी, रंजन दांगी, बेनी दांगी, डिगेश्वर महतो, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, कार्तिक महतो, निरंजन महतो, दीपक कुमार, प्रियांशु कुमार, राजेश कुमार, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, गुड़िया कुमारी समेत अन्य मौजूद थे। जबकि बच्चों की प्रस्तुति के दौरान अभिभावकों ने भी प्रस्तुति को सराहा। इधर, करण डांस ग्रुप के कलाकारों ने कार्यक्रम की चार चांद लगाया। इससे पूर्व उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद व खिचड़ी का वितरण किया गया।