Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज इंदौर में 56 दुकान पर मास्क बांटेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

इंदौर। इंदौर में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने के कारण लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को शाम सात बजे इंदौर आएंगे। सीएम चौहान देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे 56 दुकान पहुंचेंगे और लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही चौहान आम लोगों को मास्क वितरित भी करेंगे और सामाजिक दूरी रखने का संदेश भी देंगे। दुकानों के बाहर गोले भी बनाए जाएंगे।

सीएम चौहान के 56 दुकान पहुंचने की सूचना के बाद जिला कलेक्टर मनीष सिंह भी वहां पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा भी की। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी इस दौरान मौजूद थीं। नगर निगम और 56 दुकान व्यापारी संघ के बीच सहमति बनी कि दुकानों पर गन्‍ने की खोई से बनी प्लेट्स का उपयोग किया जाएगा। इसी तरह के अभियान में दो दिन पहले सीएम चौहान ने भोपाल में भी भाग लिया था और लोगों से कोरोना संक्रमण से लड़ाई में शासन का साथ देने की अपील की थी।

मालूम हो कि प्रदेश में इंदौर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला, पुलिस और नगर निगम प्रशासन इस मामले में जागरुकता अभियान चला रहा है। इंदौर संभाग के आयुक्त डा.पवन कुमार शर्मा, आइजी हरिनारायणचारी मिश्रा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआइजी मनीष कपूरिया समेत आला अधिकारी सुबह से शहर में अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने ना सिर्फ लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेसिंंग का पालन का अनुरोध किया है बल्कि शपथ दिलाकर शासन का सहयोग करने की अपील भी की।