Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स‍िवनी ज‍िले के जंगल में सागौन के लट्ठों की बाइक पर तस्‍करी

सिवनी। जंगल से सागौन के पेड़ो की कटाई कर तैयार कई क्विंटल वजनी सागौन के लट्ठो की तस्करी बाइक पर हो रही थी। 22-23 मार्च की दरम्यिानी रात दक्षिण वन मंडल के सिवनी वन परिक्षेत्र अमले ने बम्होड़ी से बैलगांव मार्ग पर दबिश देकर 5 नग सागौन लट्ठे वे 2 बाइक वाहन जब्त किए है। कार्रवाई के दौरान 3 बाइक लेकर अज्ञात आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

वन विभाग अज्ञात आरोपितों की पतासाजी करने में जुट गया है। सागौन के पेड़ कब और कहा से काटे गए है। इसकी जांच की जा रही है। करीब दस से 12 अज्ञात आरोपित बाइक में सागौन का अवैध परिवहन कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही गश्ती कर रहे वन अमले ने सोमवार-मंगलवार रात करीब 3 बजे नान्हीकन्हार वीट से लगे बम्होड़ी-बैलगांव मार्ग में दबिश दी जहां वन अमले को देख अज्ञात आरोपित कई क्विंटल वजनी सागौन के 5 लट्ठो व 2 बाइक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सिवनी वन परिक्षेत्र अधिकारी हरवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि सोमवार देर रात गश्ती दल को सागौन का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना मुख्ाबिर से मिली थी। इस पर डीएफओ एसकेएस तिवारी के निर्देशन में टीम गठित कर बम्होड़ी से बैलगांव मार्ग में दबिश दी गई। मौके से 0.827 घनमीटर सागौन जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रूपए आंकी गई है। वन अमले ने 2 बाइक वाहन एमपी 20 एमडी 7849 व एमपी 22 एमए 9469 जब्त किया है। जब्त बाइक वाहन किसके नाम से दर्ज है इसकी पतासाजी की जा रही है।