Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ढाई घंटे में अतिक्रमण मुक्त हुईं बाजार की सड़कें

राजगढ़। शहर के बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई थी। इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा मंगलवार को अतिक्रमणकर्ताओं पर ठोस कार्रवाई की गई। करीब ढाई घंटे चली कार्रवाई में बाजार की सड़कें अतिक्रमण मुक्त कराई गईं। अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर जमाकर रखा सामान स्वयं ही समेट लिया, जबकि दो स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों और अतिक्रमणकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बाजार में बगैर मास्क घूमते लोगों और दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

दोपहर ढाई बजे एसडीएम बीएस कलेश और एसडीओपी यशस्वी शिंदे प्रशासनिक अमले के साथ बाजार में पहुंचे। यहां पुराना बस स्टैंड से मेन चौपाटी, चबूतरा चौक, तिलक मार्ग, गणपति अंबिका द्वार, बस स्टैंड आदि जगह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर करीब पांच-पांच फीट तक अतिक्रमण कर लिया गया था, जिन्हें प्रशासन द्वारा सख्ती से हटाया गया। कुछ दुकानों पर मौजूद ग्राहकों के पास मास्क नहीं थे। इस पर दुकानदारों के चालान बनाए तथा उन्हें दुकानों के बाहर गोले बनाकर शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी गई। इस दौरान 25 से अधिक लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। नगर के बाजारों में कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नाली के बाद करीब तीन से चार फीट तक अतिक्रमण कर लिया गया था। ऐसे में बाजार में अधिकांश समय ट्रैफिक की समस्या बनी रहती थी।

श्रीराम मंदिर से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की बात पर एक व्यक्ति और एसडीएम कलेश के बीच नोक-झोक हो गई थी। यह देख टीआइ दिनेश शर्मा ने संबंधित व्यक्ति को फटकार लगाई। इसी प्रकार बर्तन व्यापारी की दुकान के बाहर अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी द्वारा आनाकानी की जा रही थी। एसडीओपी शिंदे ने उसे फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की नजर यहां चबूतरा चौक के नजदीक मिठाई बनाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली कढ़ाई में भरी चाशनी पर पड़ी। अधिकारियों को चाशनी खराब नजर आई। इस पर एसडीएम कनेश ने चाशनी को नाली में फिंकवाया और दुकानदार को चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान सीएमओ देवबाला पिपलौनिया, लेखापाल सुरेंद्रसिंह पंवार सहित पुलिसकर्मी और नप के कर्मचारी मौजूद थे।