Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ग्वालियर में आटो रिक्शा और बस में टक्कर, 13 लोगों की मौत, सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का एलान

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आटो और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें ड्राइवर और 12 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना के अंतर्गत आनंदपुरम ट्रस्ट के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार ये महिलाएं पुरानी छावनी स्टाेन पार्क स्थित पाेषण आहार की किचन से काम करके लाैट रही थी। इस बीच राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने का एलान किया।

ग्वालियर के एसपी अमित संघी के अनुसार यह हादसा सुबह सात बजे हुआ। हादसे के बाद आठ महिलाओं और ड्राइवर की जहां मौके पर ही मौत हो गई। नकी मौत हो गई। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार  ठेकेदार ने महिलाओं को मंगल दिवस पर खाना बनाने के लिए बुलाया था। यहां से ये महिलाएं दो आटो से घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में ऑटो खराब हो गया। इसके चलते सभी महिलाएं एक रिक्शे में बैठ गईं। आटो रिक्शा ग्वालियर से जा रहा था और बस मुरार से आ रही थी। शवों को  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया

हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करके कहा कि ग्वालियर में मुरैना रोड पर यात्री बस और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत की दुखद खबर से मन व्यथित है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके कहा कि ग्वालियर में आज सुबह भीषण सड़क हादसे में कई लोगो के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।