Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीयू की द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होंगी, प्रत्येक पाली के बाद परीक्षा कक्ष होगा सैनिटाइज

भोपाल। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के दौरान भी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय(बीयू) की परीक्षाओं पर संकट नहीं खड़ा होगा। परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी प्रकार के सुरक्षा के जरूरी एहतियात बरतने होंगे। शासन ने गत दिवस कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 31 मार्च तक के लिए स्कूल व कॉलेज बंद करा दिए हैं। बीयू ने परीक्षाओं को संचालित करने विशेष इंतजाम किए हैं। बीयू की द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पांच अप्रैल शुरू होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने भी भोपाल के सभी कॉलेज 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। रजिस्ट्रार ने परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम कराने के निर्देश जारी किए हैं। परीक्षाएं तीन पाली में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पाली के बाद परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज किया जाएगा। बीयू ने सैनिटाइजर, साबुन के साथ हाथ धोने के पूरे इंतजाम किए हैं। यहां तक कि प्रसाधनों की भी साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने के पहले और बाद में आपस में कोई चर्चा नहीं करेंगे। वे परीक्षा समाप्त होने के बाद सीधे अपने घर जाएंगे। इसकी निगरानी करने के लिए प्राचार्यों को आदेशित किया गया है। कोई विद्यार्थी ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो बीयू उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही तक कर सकता है।

परीक्षाओं के लिए 125 केंद्र बनाए गए हैं

बीयू परीक्षाओं के दौरान हर साल करीब 100 परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए करीब 125 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचने के इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षाओं के बीच रजिस्ट्रार, विवि प्रशासन के साथ-साथ उड़नदस्ते भी साबुन, सैनिटाइजर के साथ प्रसाधनों की साफ-सफाई पर नजर रखेंगे। बीयू ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए मैनेजमेंट, बीकॉम आनर्स और बीएससी होमसाइंस के द्वितीय और तीसरे वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तीसरे वर्ष की परीक्षाएं पांच अप्रैल से 21 मई तक चलेंगी। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 6 अप्रैल से 31 मई तक चलेंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 7 बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगी। प्रत्येक पाली के बाद परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज भी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग और गृह विभाग के आदेश को देखते हुए परीक्षाओं को सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने के इंतजाम बीयू द्वारा किए गए हैं। इसके लिए प्राचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रो आरजे राव, कुलपति, बीयू