Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

400 केवी के सब स्टेशन न‍िर्धारित लक्ष्य से पूर्व किए गए चार्ज

जबलपुर। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनीटर किए जा रहे ड्रीम प्रोजेक्ट इनर्जी कॉर‍िडोर के अंतर्गत मालवा क्षेत्र में न‍िर्धारित लक्ष्य से पूर्व तीन 400 केवी सब स्टेशन चार्ज कर द‍िए गए। इन सब स्टेशनों के निर्माण की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ऊपर थी। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने गत दिवस मंदसौर में 400 केवी का सब स्टेशन ऊर्जीकृत कर दिया। ग्रीन इनर्जी कॉर‍िडोर के अंतर्गत उज्जैन व बदनावर के बाद मंदसौर में यह तीसरा सब स्टेशन है। मंदसौर में 400 केवी के नए सब स्टेशन के चार्ज होने के बाद यह मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन का प्रदेश में 14 वां 400 केवी सब स्टेशन है।

मंदसौर में 400 केवी सब स्टेशन चार्ज होने से नीमच, दालौद, निपनिया, गुजरखेड़ी क्षेत्र को लाभ होगा। इन क्षेत्रों में 220 केवी सब स्टेशन हैं और 400 केवी सब स्टेशन मंदसौर से दो-दो सर्क‍िट लाइन से इन्हें जोड़ा जा रहा है। मंदसौर में 400/220/33 केवी क्षमता के एक 314 एमवीए के ट्रांसफार्मर के साथ 125 एमवीएआर का र‍िएक्टर भी उर्जीकृत किया गया है। यह कार्य अति उच्चदाब निर्माण संभाग मंदसौर द्वारा करवाया गया।

  मंदसौर में पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा सब स्टेशन के निर्माण कार्य में अधीक्षण अभियंता उज्जैन डीडी लववंशी, अधीक्षण अभियन्ता नागदा दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता राजीव तोतला, कार्यपालन अभियंता मंदसौर नरेंद्र तिवारी, सहायक अभियंता पंकज राय, सहायक अभियंता ललित कुमार सोनी, सहायक अभियंता नवनीत पयासी, सहायक अभियंता प्रणय जोशी, सहायक अभियंता मनीष महावर, सहायक अभियंता राजेश भूरिया, कनिष्ठ अभियंता सीपी धाकड़, सुरेश बामनिया, शैलेन्द्र बोरासी एवं लाइनमेन व्यास, कन्हैया कुमार व राजकुमार कातुरे का योगदान रहा और निर्माण कार्य तय सीमा से पूर्व संभव हो पाया।